Pakistani Hindu Visits Ram Mandir : पाकिस्तान का सिंध प्रांत एक दिन पुन: भारत का भाग बन जाएगा ! – पू. डॉ. युधिष्ठिर लाल

अयोध्या में २५० पाकिस्तानी हिन्दुओं ने किए भगवान राम के दर्शन!

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – पाकिस्तान से आए २५० हिन्दुओं ने अयोध्या में सरयू नदी में स्नान किया और भगवान श्री राम के मंदिर में जाकर प्रभु के दर्शन किये। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या के अन्य प्राचीन मंदिरों जैसे हनुमानगढी, कनक भवन और अन्य प्राचीन मंदिरों का भी भ्रमण किया। छत्तीसगढ के रायपुर में प्रसिद्ध शदानी दरबार के प्रमुख डॉ. युधिष्ठिर लाल ने इस दर्शन के लिए ने पहल की। डॉ. युधिष्ठिर लाल ने कहा कि  जिस प्रकार ५०० वर्ष  के उपरांत हमें श्री राम जन्मभूमि मिली और वहां भव्य श्रीराम मंदिर बनाया, उसी तरह पाकिस्तान का सिंध प्रांत भी एक दिन भारत का भू भाग बनेगा।

१. सिंध प्रांत के जरवार गांव के रहने वाले गोविंद राम माखेजा ने कहा कि भारत में पूरी तरह शांति है। लोग देर रात्रि तक मार्गों पर भ्रमण सकते हैं। व्यापार कर सकते हैं। सभी त्योहार उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाये जाते हैं। शोभायात्राएं निकाली जाती हैं। पाकिस्तान में हिन्दुओं को इस प्रकार से त्योहार मनाने की स्वतंत्रता नहीं है।

२. सिंध के मीरपुर माथेलो के रहने वाले ओमप्रकाश ने कहा कि पाकिस्तान में सदा भय का वातावरण  रहता है। भारत में सुरक्षित हैं बहू-बेटियां; किन्तु पाकिस्तान में यदि बेटी संध्याकाल तक घर नहीं लौटी तो कुछ अनहोनी होने का डर रहता है।