देहली स्थित कांग्रेस मुख्य कार्यालय का १२ लाख ६९ सहस्त्र रुपयों का किराया बाकी !

सोनिया गांधी के निवासस्थान का किराया भी बाकी !

सरकार का लाखों रुपयों का किराया बाकी रखनेवाली पार्टी के खिलाफ अभीतक सरकार ने कार्रवाई क्यों नही की?, इसका उत्तर जनताको दिया जाना चाहिए ! क्या कोई सामान्य व्यक्ती इतनी बडी मात्रा मे किराया बाकी रख सकता है? प्रशासन ऐसे व्यक्ती को बाहर का रास्ता कब का दिखा चुका होता !  – संपादक

नई देहली – सामाजिक कार्यकर्ता सुजित पटेल ने माहिती अधिकार कानून के अंतर्गत मंगवाई जानकारी के अनुसार अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय का १२ लाख ६९ सहस्त्र ९०२ रुपये किराया बाकी होने की बात सामने आई है। इससे पूर्व दिसंबर २०१२ मे किराया भर दिया गया था। इसके साथ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी तथा अन्य कुछ नेताओं के सरकारी निवासस्थान का किराया बाकी रहने की बात सामने आई है।

केंद्रीय गृहनिर्माण तथा नगरविकास मंत्रालय द्वारा यह जानकारी दी गई। सोनिया गांधी के ’१० जनपत रोड’ स्थित निवासस्थान का ४ सहस्त्र ६१० रुपया किराया बाकी है। इससे पूर्व सितंबर २०२० मे किराया भर दिया गया था। सोनिया गांधी के सचिव का चाणक्यपुरी स्थित निवासस्थान का ५ लाख ७ सहस्त्र ९११ रुपये किराया बाकी है। इससे पूर्व इसका किराया अगस्त २०१३ मे भर दिया गया था।  ‘ए रोज एवेन्यू’ यह जगह कांग्रेस का कार्यालय बनवाने हेतु कांग्रेस पार्टी को दी गई थी। अकबर रोड स्थित कार्यालय कांग्रेस को २०१३ मे ही खाली  करना चाहिए था; किंतु पार्टी ने निरंतर समय बढाकर मांगा है।

सोनिया गांधी के नाम सहायता राशी जमा करेंगे !- भाजपा 

चुनाव न जीत पाने के कारण सोनिया गांधी घोटाले नही कर सकती। अत: इन निवासस्थानों का किराया भरना उन्हे नही जम रहा है, ऐसा आरोप भाजपा के नेता तेजिंदर पालसिंग बग्गा ने लगाया है। उन्हों ने ‘ सोनिया गांधी रिलीफफंड’ ( सोनिया गांधी सहायता निधी ) नामसे ट्रेंड चालू कर उनके खाते मे १० रुपये जमा करवाने की बात कही है।