पाकिस्तान एफ.ए.टी.एफ. की काली सूची में जाने से फिर बच गया !

पाक ग्रे लिस्ट में बना हुआ है!

वास्तविक रूप से जागतिक देशों ने  पाकिस्तान को ‘आतंकवादी देश’ घोषित करना आवश्यक है ! भारत को भी निरंतर यही मांग करते रहना चाहिए !

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – आतंकवादियों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफ.ए.टी.एफ.) ने पाकिस्तान को ग्रे सूची  में कायम रखा है । इस संगठन ने पाक पर अनुचित आर्थिक लेन- देन आतंकवादियों को होनेवाली आर्थिक सहायता न रोकने आदि का दोष लगाया है ।

१. संगठन ने पाक को उद्देश्य कर कहा है कि  संयुक्त राष्ट्रआतंकवादी घोषित किए गए संगठनों के प्रमुखों को खोजकर पाक उन पर अभियोग प्रविष्ट करे । इसमें २००८  के मुंबई आतंकी आक्रमणों का सूत्रधार हाफिज सईद और मसूद अजहर का भी समावेश है ।

२. संगठन के अध्यक्ष मार्कस प्लियर ने कहा कि २०१८  में पाकिस्तान को निर्देशित की गयी २७  में से २६  बातें उसने पूरी की हैं ।

३. पाकिस्तान को ग्रे सूची से श्वेत सूची में जाने के लिए संगठन के ३९ सदस्यों में से १२  के समर्थन की आवश्यकता है। वर्तमान में चीन, तुर्की और मलेशिया के समर्थन से पाकिस्तान काली सूची में जाने से बच गया है।