बिहार में हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करनेवाली पोस्ट प्रसारित करने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार !

क्योंकि, ऐसे अपराधों के मामलों में दोषियों को कडी सजा नहीं मिलती, इस कारण से ऐसे अपराध नहीं रुकते। सरकार को दोषियों को कडी सजा देने का प्रयास करना चाहिए, ताकि दूसरों के दिल में कानून का भय निर्माण हो !

वैशाली (बिहार) – सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध, किरण यादव को स्थानीय पुलिस ने हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करनेवाली पोस्ट फैलाने के मामले में गिरफ्तार किया है। (मुसलमान या ईसाई कभी भी अपने धर्म का अपमान नहीं करते हैं; किंतु, ध्यान दें कि स्वयं को अधोगामी व धर्मनिरपेक्ष माननेवाले जन्म से हिन्दू ही विश्व को दिखाने के लिए अपने देवताओं का अपमान करते हैं ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

(सौजन्य : Bihar Tak)

पुलिस ने कहा कि, २ दिसंबर को एक वीडियो को प्रसारित किया गया था। इसमें हिन्दू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस वीडियो के आधार पर किरण यादव के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था। अत:, उसे गिरफ्तार किया गया है।