Haridwar Bulldozer On Illegal Mazaar : हरिद्वार (उत्तराखंड) – यहां सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बांधा गया मकबरा प्रशासन द्वारा ढहा दिया गया |

(मकबरा अर्थात् मुसलमान व्यक्ति को दफनाने के पश्चात उस स्थान पर किया हुआ निर्माण)

हरिद्वार (उत्तराखंड) – यहां एक अवैध रूप से निर्मित मकबरा प्रशासन ने ढहा दिया | सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण करके वह बांधा गया था | प्रशासन द्वारा संबंधित लोगों को नोटिस देने के पश्चात भी अतिक्रमण हटाया नहीं गया | इसलिए यह कार्यवाही की गई | इस समय यहां उच्चस्तरीय पुलिस व्यवस्था की गई थी | इस मकबरे के विषय में ग्रामीणों ने शिकायत भी की थी |

उत्तराखंड सरकार ने लगभग १ सहस्र अवैध कब्रों की सूचि तैयार की है | एक-के-पश्चात-एक कार्यवाही आरंभ है | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके पूर्व ही कहा है कि उनके राज्य में ‘लैंड जिहाद’ नहीं होगा |

संपादकीय भूमिका

देश में अवैध रूप से इमारतों का निर्माण होते समय प्रशासन सोया हुआ रहता है क्या ? अब कार्यवाही होने के पश्चात वहां पुन: अवैध निर्माण नहीं होगा, क्या इसका ध्यान प्रशासन रखेगा ?