President Murmu : अत्याचार भूलने की हमारी आदत निंदनीय है ! – राष्ट्रपति मुर्मू

कोलकाता की महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या का मामला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली – दिल्ली में ‘निर्भया’ की घटना के बाद (दिल्ली में एक युवती के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी, उस घटना को निर्भया कांड कहा जाता है) १२ सालों में समाज ने बलात्कार की अनगिनत घटनाओं को भुला दिया है। ऐसी घटनाओं को भूलने की यह सामूहिक आदत निंदनीय है। कलकत्ता में बलात्कार एवं हत्या की घटना से मैं निराश तथा भयभीत हूं, ऐसा बयान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता के राधा गोविंद (आर.जी.) कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार एवं हत्या के प्रकरण में दिया।

राष्ट्रपति ने आगे कहा:

१. कोई भी सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों के साथ ऐसे अत्याचार नहीं होने दे सकता।

२. समाज को विश्वसनीय तथा निष्पक्षता से आत्मनिरीक्षण करना आवश्यक है। कई बार घृणित मानसिकता वाले लोग महिलाओं को स्वयं से निम्न समझते हैं।

३. जो समाज इतिहास का सामना करने से डरता है, वही चीजों को भूल जाता है। अब समय आ गया है कि भारत अपने इतिहास का पूर्ण रूप से सामना करे।

४. इस विकृति का सामूहिक रूप से सामना करना आवश्यक है, जिससे इसे प्रारंभ में ही समाप्त किया जा सके।

संपादकीय भूमिका 

स्वतंत्रता के ७७ साल पश्चात भी हमारे देश में बलात्कारियों को कठोर से कठोर दंड नहीं मिला है जिससे ऐसे दरिंदों को बल मिला है, यह भी उतना ही सत्य है !