India US On Bangladeshi Hindus : प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच बांग्लादेश के हिन्दुओं की सुरक्षा पर दूरभाष पर चर्चा !

नई देहली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने २६ अगस्त की रात को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से दूरभाष पर वार्ता की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन एवं बांग्लादेश की स्थिति पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में शांति और स्थिरता के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। साथ ही, बांग्लादेश की स्थिति को अतिशीघ्र सामान्य करने पर दोनों ने बल दिया। बांग्लादेश में कानून एवं व्यवस्था को अतिशीघ्र ठीक करने और अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

संपादकीय भूमिका 

  • बांग्लादेश में हिन्दूओं का नरसंहार हो रहा है। इसलिए केवल चर्चा नहीं अपितु वास्तविक कार्यवाही आवश्यक है !
  • भारत को बांग्लादेश के हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए अमेरिका से वार्ता करने की क्या आवश्यकता है? क्या कल भारत के हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए भी भारत अमेरिका से वार्ता करेगा? भारत को बांग्लादेश के हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए स्वयं पहल करनी चाहिए, यही हिन्दुओं की इक्षा हैं !