Taliban New Rules : अफगानिस्तान में महिलाओं को नकाब पहनना, तथा पुरुषों को दाढी रखना आवश्यक !

आदेश का पालन न करने पर दंड !

काबुल (अफगानिस्तान) – तालिबान के सत्ता में आने के पश्चात से अफगानिस्तान में शरियत कानून लागू हो गया है। महिलाओं को नकाब पहनने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है! अब तालिबान प्रशासन के न्याय मंत्रालय ने इस सप्ताह औपचारिक रूप से नैतिकता को नियंत्रित करने वाले नियमों की एक लंबी सूची प्रसारित की है। इसमें महिलाओं को अपना चेहरा ढंकना होगा एवं पुरुषों को दाढी बढ़ानी होगी।

न्याय मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता ने २०२२ में नियमों को लागू करने का आदेश जारी किया था। जो अब आधिकारिक रूप से कानून के रूप में लागू हो गए हैं।

क्या हैं नये नियम ?

नियमों के अनुसार महिलाओं को ऐसे कपडे पहनने होंगे जिससे उनके शरीर एवं चेहरे को पूरी तरह से ढका जाये । इसके अतरिक्त पुरुषों को दाढी बढ़ानी होगी जिसे वे काट नहीं सकते। वह प्रार्थना एवं धार्मिक गतिविधियों को छोड नहीं सकता। नियमों का पालन नहीं करने पर दंड भी है ! इनमें संपत्ति का अधिग्रहण, १ घंटे से ३ दिनों तक सार्वजनिक जेल में बंदी बनाना तथा कई अन्य दंड जो उचित समझा जाएगा, सम्मिलित है। यदि आरोपी नहीं सुधरा तो उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।