Dawood Shaikh Arrested : यशश्री शिंदे की नृशंस हत्या करने करने वाले दाऊद शेख को कर्नाटक से बंदी बनाया !

आरोपी दाऊद शेख को पुलिस ने बंदी बनाया

उरण (जिला रायगड) – यहां यशश्री शिंदे (Yashashri Shinde) की नृशंस हत्या करने वाले आरोपी दाऊद शेख (Dawood Shaikh) को पुलिस ने कर्नाटक से बंदी बनाया है। उसके साथ मोहसिन नामक और एक युवक को भी बंदी बनाया है। नई मुंबई पुलिस के ७ दल दाऊद को खोज रहे थे। यशश्री की हत्या होने के बाद से ही दाउद शेख फरार था । वह नियमित अपना स्थान बदल रहा था।

यशश्री शिंदे की हत्या होने के पूर्व का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है। जिसमें यशश्री शिंदे हाथ में काला छाता लेकर जाते हुए दिख रही है। उसके पीछे-पीछे १० मिनट के अंदर ही दाउद शेख जाते हुए दिख रहा है, ऐसा पुलिस ने बताया।

यशश्री की नृशंस हत्या की गई !

यशश्री शिंदे का प्राथमिक शवविच्छेदन ब्योरा सामने आया है। एक समाचार चैनल द्वारा प्रसारित किए इस ब्योरे के अनुसार उसका चाकू से वार कर खून किए जाने की बात स्पष्ट होती है। दाऊद ने उसके पेट तथा पीठ पर वार किया। उसके गुप्तांग पर वार किया गया, साथ ही उसके स्तन भी काट दिए गए।

एक तरफा प्रेम में दाउद द्वारा यशश्री की हत्या किए जाने की पुलिस की जानकारी !

‘फ्री प्रेस जर्नल’ द्वारा दिए गए समाचार में पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार दाउद और यशश्री के बीच पहले प्रेम संबंध थे; परंतु यशश्री के उसके उपरांत दूसरे लडके के संपर्क में आने के कारण दाऊद को इस बात का क्रोध आ गया था। इस कारण उसने उसकी हत्या की। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया “दाऊद शेख २२ जुलाई के दिन उरण आया और २५ जुलाई से उसका फोन बंद हुआ ।” ऐसा पुलिस ने बताया। “सामाजिक माध्यमों पर भी वह निष्क्रिय दिख रहा था। “

‘दाऊद शेख अनेक दिनों से उरण में रह रहा था। कोरोना महामारी के समय वह कर्नाटक में रह रहा था। वहां वह चालक के रूप में कार्य करता था। उसने एक दो स्थानों पर नौकरी बदली। उसके विषय में अन्य जानकारी भी हम इकट्ठा कर रहे हैं’, ऐसा भी पुलिस ने कहा।