IAS Niyaz Khan : मुसलमानों की बढती जनसंख्या के कारण विश्व में एक समस्या उत्पन्न हो गई है !

मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक अधिकारी नियाज खान इनका घर का उपहार !

प्रशासनिक अधिकारी नियाज खान

भोपाल (मध्य प्रदेश) – मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आई.ए.एस. अधिकारी) नियाज खान ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि विश्व में मुसलमानों की जनसंख्या बढने से एक बड़ी समस्या पैदा हो गई है। अफ्रीका में १० बच्चे जन्म ले रहे है। यही स्थिति हमारे देश में निम्न वर्ग की है।

नियाज खान ने मौलवियों एवं मदरसों में शिक्षा को लेकर भी प्रश्न उठाए। उन्होंने कहा कि इससे मुसलमान तार्किक ढंग से नहीं सोच पाते। उचित शिक्षा ही इसे नियंत्रित कर सकती है।

नियाज खान ने इससे पहले मुसलमानों से गाय पालने और शाकाहारी बनने का अनुरोध भी किया था । उन्होंने यह भी कहा कि आपको किसी पर भी धर्म बदलने का दबाव नहीं डालना चाहिए।

संपादकीय भूमिका 

  • कल उन्मुक्तता से सच बोलने वाले नियाज़ खान को ‘सर तन से जुदा’ (सिर काटने) की धमकी मिले तो आश्चर्यचकित मत होना !
  • नियाज़ खान के बयान पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस एवं अन्य मुस्लिम समर्थक राजनीतिक दल कुछ नहीं बोलेंगे !