Rain Halts Chardham Yatra : अत्यधिक वर्षा के कारण चारधाम एवं अमरनाथ यात्रा रुकी!

गढ़वाल (उत्तराखंड)- अत्यधिक वर्षा के कारण चारधाम यात्रा रोक दी गई है। बद्रीनाथ-विष्णु प्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग के पास भूस्खलन के कारण सड़क ठप हो गई है। उधर, जम्मू-कश्मीर में अत्यधिक वर्षा के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।

१. उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में १३ लोगों की मृत्यु हो गई है। आकाशीय बिजली गिरने से २ लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक अन्य की डूबने से मृत्यु हो गई।

२. असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में अब तक जहां ११४ जंगली जानवरों की मृत्यु हो चुकी है, वहीं ९५ जानवरों को सुरक्षित किया गया है।