Jagannath Chariot Firing : इम्फाल (मणिपुर) में भगवान जगन्नाथ की यात्रा के लिए बनाये जा रहे रथ पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी !

इम्फाल (मणिपुर) – 4 जुलाई की रात यहां भगवान जगन्नाथ की यात्रा के लिए बनाये जा रहे रथ पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चलायीं और भाग गये। यह घटना इंफाल के साना कोनुंग के पास हुई। इस गोलीबारी में कोई जीवितहानी नहीं हुइ। पुलिस घटना की जांच कर रही है। रथ यात्रा 8 जुलाई को निकलेगी। उसी के लिए यह रथ बनाया जा रहा है। रथ पर गोलीबारी के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इंफाल की यह रथ यात्रा राज्य के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्यौहार 10 दिनों तक चलता है। यह रथ यात्रा ओडिशा के पुरी में होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा के समान है।

इस रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ पर विराजमान होते है। यह रथ लगभग 20 फीट ऊंचा है और भक्त इसे हाथ से खींचते है।

संपादकीय भूमिका

संदेह है कि यह घटना मणिपुर में मैतेई हिन्दूओं और कुकी ईसाइयों के बीच डेढ़ साल से अधिक समय से चल रही हिंसा के कारण हुई है!