Nishikant Dubey ‘Namo Bhavan’ : मुसलमानों द्वारा सताए गए हिंदुओं के लिए ‘नमो भवन’ का निर्माण करेंगे !

  • झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे

  • उन्होंने संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने का वक्तव्य भी दिया!

सांसद निशिकांत दुबे

रांची (झारखंड) : लोकसभा क्षेत्र में जहां भाजपा को ६० प्रतिशत से अधिक वोट मिलते हैं, वहां ५० लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक की लागत से ‘नमो भवन’ का निर्माण किया जाएगा। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह भी कहा कि ‘नमो भवन’ का निर्माण उन स्थानों पर किया जाएगा जहां हिंदुओं को मुस्लिम द्वारा कष्ट दिया जाता है और भाजपा के लिए अधिक वोट होते हैं। उन्होंने कहा, “बांग्लादेशी घुसपैठियों को मारा जाएगा और संथाल परगना से बाहर निकाला जाएगा। संथाल परगना झारखंड राज्य के ५ प्रभागों में से एक है। इस मंडल में छह जिले गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ सम्मिलित हैं।

सांसद दुबे ने कहा कि यह घोषणा राज्य के संविधान के विरुद्ध नहीं है। विपक्ष कह रहा है कि हम पक्षपाती हैं; लेकिन कांग्रेस ने ७५ साल में कई बार ऐसा किया है। अगर मुसलमानों को अल्पसंख्यक के रूप में लाभ दिया जा रहा है, तो हम हिन्दूओं को हिन्दू के रूप में लाभ भी देंगे।

यह देश एक हिन्दू राष्ट्र है और मुसलमानों के नाम पर राजनीति नहीं की जा सकती!

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा को संबोधित करते हुए हिन्दूओं को हिंसक कहा था। इसका उत्तर देते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कहा था कि विपक्ष झूट को सच दिखाने का प्रयास कर रहा है. विपक्षी दल, जिन्होंने सदैव मुसलमानों को नायक के रूप में प्रस्तुत किया है, अब ‘हिंदू-हिंदू’ का जाप कर रहे हैं। पीएम मोदी ने पूरे देश को संदेश दिया है कि यह देश हिंदू राष्ट्र है तथा मुसलमानों के नाम पर यहां कोई राजनीति नहीं की जा सकती।

संपादकीय भूमिका

ऐसी स्थिति बनाई जानी चाहिए कि कोई भी हिन्दूओं पर अत्याचार करने का साहस न करे, जिसमें मुसलमानों से पीड़ित हिन्दूओं के लिए एक भवन बनाना भी सम्मिलित है। हिन्दू राष्ट्र ही इसके लिए एकमात्र विकल्प है !