Retired Brigadier Of Pakistan Killed : पाकिस्तानी सेना के निवृत्त ब्रिगेडियर की अज्ञातों द्वारा हत्या

कश्मीर के सुंजवान स्थित सैनिकी अड्डे पर हुए आतंकवादी आक्रमण का था मुख्य सूत्रधार !

आमिर हमजा

नई देहली – पाकिस्तान में पीछले २ वर्षों से वहां के रहनेवाले और भारत में हुए आतंकवादी आक्रमण में सहभागी आतंकवादी और उनके सूत्रधारों की अज्ञातों द्वारा हत्याएं की जा रही हैं। अब पाकि्स्तान की सेना के निवृत्त ब्रिगेडियर आमिर हमजा की अज्ञातों द्वारा गोलियां चलाकर हत्या की गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम में यह घटना हुई। हमजा पाकिस्तान के गुप्तचर तंत्र आई.एस्.आई का विशेष अधिकारी था। अमेरिका ने उसे वर्ष २०१२ में ‘जागतिक आतंकवादी’ घोषित किया था। मुंबई पर हुए २६ नवंबर २००८ के आतंकवादी आक्रमण में भी वह सहभागी था।

१. हमजा उसकी बेटी तथा पत्नी के साथ चारपहिए वाहन से जा रहा था, तब दुपहिए पर आए ४ अज्ञातों ने उस पर गोलियां चलाई। इसमें हमजा की तत्काल मृत्यु हुई, तो बेटी और पत्नी घायल हुए।

२. १० फरवरी २०१८ को जम्मु-कश्मीर के सुंजवान स्थित भारतीय सैनिकी अड्डे पर हुए आतंकवादी आक्रमण का हमजा मुख्य सूत्रधार था। इस आक्रमण में १ नागरिक और ३ आतंकवादी मारे गए थे। ६ भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे। ३ दिन यह सैनिकी कार्यवाही चल रही थी। यह आक्रमण जैश-ए-महंमद नामक आतंकवादी संगठन के आतंकवादियों ने किया था। इसमें आई.एस्.आई का हाथ था और आमिर ने ही इस आक्रमण की योजना बनाई थी।

संपादकीय भूमिका

पाकिस्तान में अज्ञातों द्वारा आतंकवादी और उनके हस्तकों की होनेवाली हत्याएं, उनके कर्म के फल हैं !